8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड की गलियों में डांस मस्ती करते नजर आए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, खास फैन के लिए एक्ट्रेस ने खिंचाई फोटो

अनुष्का शर्मा अक्सर अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती है। इसी कड़ी में अनुष्का ने शनिवार को शेयर की इंग्लैंड की खूबसूरत गलियारों की तस्वीर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 17 Jul 2021, 6:52 PM IST

Anushka Sharma and Virat Kohli

Anushka Sharma and Virat Kohli

नई दिल्ली। सोशल मीडिया में हमेशा छाई रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली जब भी कुछ पोस्ट करते हैं तो वह चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसी ही तस्वीरों की पूरी सीरीज पोस्ट की है अनुष्का ने इंग्लैंड की गलियों से, विराट कोहली और खुद की ये सभी तस्वीरें रैंडम क्लिक की गईं हैं। ये सभी तस्वीरें खुद-बा-खुद अपनी कहानी बयां कर रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि 'अपने बालों पर हाथ फेरते हुए, शहर में बस ऐसे ही कैजुअली टहल रही थी, इस दौरान एक फैन ने फोटो की डिमांड की, वह काफी खुश लगा, मेरे फैंस के लिए कुछ भी...।'

वर्ल्ड इमोजी डे पर अनुष्का ने अपनी पोस्ट लाफिंग इमोजी के साथ शेयर किया, आपके मन में ज़रूर यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर वह फैन है कौन? दरअसल अनुष्का का वह फैन और कोई नहीं उनके पति विराट हैं, जिनकी तस्वीरों की पूरी सीरीज अनुष्का ने अलग-अलग कैप्शन के साथ शेयर किया है।

इंग्लैंड के खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाने के लिए अनुष्का और विराट जब वॉक पर निकले तो अनुष्का ने कार्ड‍िगन के साथ जींस और व्हाइट टी-शर्ट कैरी किया तो, विराट लाइट बेज कलर की पैंट और स्वेटर में नजर आए।

इंग्लैंड की गलियों में कैजुअल वॉक को मजेदार बनाने के लिए विराट ने भी अपनी पत्नी का भरपूर साथ दिया है। ये तस्वीरें और उनमें दोनों के एक्सप्रेशन खुद स्टोरी बयां कर रही हैं।