31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Happy Birthday Anushka Sharma- तेल-शैंपू के विज्ञापन से एक्ट्रेस ने की थी करियर की शुरूआत, यूं रातोंरात बदली किस्मत

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का जन्मदिन है। अनुष्का इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। जानें कैसे एक्ट्रेस ने अपना मुकाम हासिल किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 1 May 2021, 10:37 AM IST

Anushka Sharma Birthday Special Known Her Struggle Life Facts

Anushka Sharma Birthday Special Known Her Struggle Life Facts

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशूहर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज जन्मदिन है। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ है। उनकी मां उत्तराखंड की रहने वाली हैं। वह उनके पिता अजय कुमार शर्मा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। अनुष्का शर्मा के पिता कर्नल है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी शिक्षा आर्मी स्कूल से ही पूरी की है। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।

मीडिया में करियर बनाना चाहती थीं अनुष्का शर्मा

आज एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं वह एक्टिंग की जगह मीडिया में करियर बनाना चाहती थीं। जी हां, अनुष्का ने चाहती थीं कि वह एक सफल जर्नलिस्ट बनें, लेकिन जब वह ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थीं। तभी अचानक वह मॉडलिंग का सपना देखकर मुंबई चली आईं। अनुष्का ने अपना करियर तेल, शैंपू, जूलरी और सैनिटरी पैड के विज्ञापन में काम करके अपने करियर की शुरूआत की।

साल 2008 में चमकी किस्मत

काफी लंबे समय तक स्ट्रगल करने के बाद अनुष्का शर्मा की किस्मत साल 2008 में खुली जब उनके हाथ बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी हाथ लगी। अपनी पहली ही फिल्म में अनुष्का को किंग खान यानी कि सुपरस्टार शाहरुख खान संग अपोजिट रोल मिला। अनुष्का की पहली ही फिल्म सुपरहिट हुई और वह रातोंरात स्टार बन गईं।

यशराज बैनर संग की कई फिल्में

रब ने बना दी जोड़ी की सफलता के बाद अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर हीरोइन बन गईं। यह देखते हुए अनुष्का के पास फिल्मों की लाइन लग गई। एक्ट्रेस ने मशहूर यशराज बैनर के साथ तीन फिल्में साइन की। जिसके बाद वह बैंड बाजा बारात, बदमाश कंपनी जैसी बेहतरीन फिल्मों में दिखाई दीं। इन तमाम फिल्मों में खास बात यह रही कि अनुष्का ने अपने अलग-अलग किरदार से सबको हैरान कर दिया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। आज अनुष्का एक्ट्रेस के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। वह सीरीज़ 'बुलबुल' की प्रोड्यूसर रही हैं।

भारतीय क्रिकेटर संग की शादी

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली संग 11 दिसंबर 2017 में शादी की थी। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने एक बच्ची को जन्म दिया है। अक्सर उन्हें अपने पति और बच्ची संग स्पॉट किया जाता है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन