बता दें कि अगस्त में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साथ में जानकारी दी थी कि वह जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ तस्वीर शेयर की थी। जिसमें अनुष्का का बेबी बंप नजर आ रहा था। इसके साथ ही दोनों ने कैप्शन में लिखा, 'और फिर, हम तीन! जनवरी 2021 में आ रहा है।' सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी।