
अनुष्का शर्मा का अंदाज शादी के बाद बदला-बदला नजर आ रहा है। शादी के बाद पति विराट कोहली के साथ साउथ अफ्रिका से वापस लौटने के बाद अनुष्का का कूल लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल अनुष्का की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा व्हाइट टॉप और रिप्ड जींस में नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों में अनुष्का काफी हॉट एंड कूल लग रही हैं। बता दें कि शादी के बाद अनुष्का को पहली बार इस तरह के लुक मेें देखा गया है।

फिलहाल अनुष्का अपनी आगामी फिल्म 'परी' की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म 'परी' में अनुष्का शर्मा डरावने किरदार में नजर आएंगी।