नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) हाल ही में एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं। दोनों को इस दौरान ढेरों बधाईयां मिली और अपने बेबी गर्ल की कोई भी तस्वीर ना क्लिक की जाए उन्होंने इसकी रिक्वेस्ट भी की। पिछले दिनों मां बनने के बाद कुछ ही वक्त बाद जब अनुष्का शर्मा मीडिया के कैमरों में कैद हुई थीं तो उनकी फिटनेस को लेकर खूब तारीफें की जा रही थीं। अनुष्का ने फिलहाल सोशल मीडिया से भी दूरी बनाकर रखी है। लेकिन अब विराट और अनुष्का का एक नया ऐड सामने आया है। बेटी के जन्म के बाद अनुष्का और विराट को साथ में ये पहला ऐड है जिसमें दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग देखने लायक है।