31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट अनुष्का की इस तस्वीर में छिपा है एक गहरा राज…इसलिए वायरल हो रही है तस्वीर

विराट अनुष्का की इस तस्वीर में छिपा है एक गहरा राज...इसलिए वायरल हो रही है तस्वीर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 17 Oct 2017, 11:45 AM IST

virat kohli and anushka sharma

virat kohli and anushka sharma

एसा पहली बार नहीं हुआ जब बॅालीवुड की अदाकाराएं और क्रिकेटर्स को लिंकअप किया जाता रहा है। और इसमें सबसे आगे है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी। एक बार फिर ये दोनों सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल में अनुष्का शर्मा को लहंगे और विराट कोहली को शेरवानी में देखा गया। दोनों एक दूसरे को जिस तरह देख रहे हैं एसा साफ लग रहा है की दाल में कुछ काला है। लेकिन इससे पहले की आप उस बात का अनुमान लगाए बता देते हैं की दरअसल हाल में विराट और अनुष्‍का शर्मा ने साथ में एक विज्ञापन के लिए शूटिंग की है। इस शूटिंग के कुछ फोटो जैसे ही सामने आए, सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्‍का के फैन्‍स के बीच मानों हंगामा सा मच गया।

बता दें विराट और अनुष्का की जोड़ी सोशल मीडिया की सबसे हिट जोड़ी है। इनके फैन्स इन्हें #Virushka के नाम से बुलाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार को इस जोड़ी ने एक विज्ञापन के लिए शूटिंग की है। इस शूटिंग में अनुष्‍का पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहकर हंसती नजर आ रही थीं, वहीं विराट ब्‍लैक कलर की शेरवानी में उन्हें छेड़ते नजर आ रहे हैं। इनकी एक तस्वीर जिसमें अनुष्‍का और विराट एकदूसरे को देख रहे हैं वो काफी वायरल हो रही है।

बता दें इस दिवाली पर विराट और आमिर एक स्पैशल शो करने वाले हैं जिसमें वे अपने करियर लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी और लव लाइफ के बारे में भी बताएंगे। इस शो की शूटिंग इस मंगलवार को की गई। उसी दौरान विराट और आमिर की साथ में कई तस्वीरें वायरल हुईं।

जी टीवी पर टेलिकास्ट होने वाले इस दीवाली स्‍पेशल शो में विराट कोहली ने अनुष्‍का की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोडी। दरअसल इस शो में विराट और आमिर खान अपने काफी सीक्रेट खोले। यहां जब आमिर ने विराट से पूछा कि उन्‍हें अनुष्‍का की कौनसी चीज सबसे ज्‍यादा पसंद है, तो विराट ने कहा कि अनुष्‍का की सच्‍चाई। वह काफी ओनेस्‍ट हैं और हमेशा वही रहती हैं जो हैं। इसपर आमिर ने भी अनुष्‍का के व्‍यवहार की तारीफ की। याद दिला दें कि अनुष्‍का और आमिर फिल्‍म पीके में साथ काम कर चुके हैं।

अगर अनुष्का के फिल्मी करियर की बात की जाए तो इन दिनों अनुष्का शर्मा अपने प्रोडक्शन्स की बनाई फिल्म परी पर काम कर रहीं हैं।

बता दें हाल में अनुष्का शर्मा की शाहरुख खान के साथ बनाई फिल्म जब हैरी मेट सेजल रिलीज हुई थी। लेकिन ये फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। उम्मीद करते हैं अनुष्का शर्मा की फिल्म परी अपनी पिछली फिल्म की भरपाई कर करने में सफलता हासिल करे।