वीडियो में वामिका अपनी मां अनुष्का की गोद में बैठी है। इस दौरान वो शरारत कर रही हैं। वामिका को यूजर्स एडोरेबल बता रहे हैं।
इस दौरान कपल के लुक की बात करें तो अनुष्का शर्मा व्हाइट सूट, ब्लैक जैकेट, व्हाइट कैप और फ्लोरल स्कार्फ में दिख रही हैं तो वहीं विराट कोहली ने ओलिव ग्रीन जैकेट, ब्लैक कैप और ट्राउजर पहना है। ऑल व्हाइट लुक में वामिका क्यूट लग रही हैं।