scriptशाहरुख खान की इन तीन चीजों पर है अनुष्का शर्मा की नजर | anushka sharma wants to steal shahrukh khan these three things | Patrika News

शाहरुख खान की इन तीन चीजों पर है अनुष्का शर्मा की नजर

locationनई दिल्लीPublished: Jul 22, 2021 01:48:43 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। वक्त-वक्त पर दोनों एक-दूसरे की टांग खींचने से भी पीछे नहीं हटते हैं।

shahrukh_khan_anushka_sharma.jpg

Shahrukh Khan Anushka Sharma

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान दुनियाभर में पॉपुलर हैं। उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। सालों से फिल्मों में राज करते आ रहे शाहरुख के पास करोड़ों की संपत्ति है। उनके पास कई चीजों का शानदार कलेक्शन है। ऐसे में एक बार अनुष्का शर्मा ने बताया था कि वह शाहरुख खान की तीन चीजों को चुराना चाहती हैं।
दरअसल, शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। वक्त-वक्त पर दोनों एक-दूसरे की टांग खींचने से भी पीछे नहीं हटते हैं। साल 2016 में अनुष्का और शाहरुख खान यारों की बारात शो में पहुंचे थे। शो के होस्ट साजिद खान ने उनसे कई सवाल पूछे जिसके दोनों ने मजेदार जवाब दिए। साजिद ने अनुष्का से पूछा कि वह शाहरुख की कौन सी एक चीज को चुराना चाहती हैं? जिस पर अनुष्का ने कहा कि कितनी चीजें हैं। इस पर शाहरुख खान ने कहा कि कितनी चीजों को तो तुम चुरा भी चुकी हो।
ये भी पढ़ें: संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त हैं बेहद ग्लैमरस, देखिए उनकी हॉट एंड बोल्ड फोटोज़

shahrukh_khan_anushka_sharma1.jpg
इसके बाद अनुष्का ने जवाब दिया, शाहरुख खान की घड़ियों का कलेक्शन। इन्हें मैं बेच दूंगी। इस पर किंग खान बोल पड़े, बिजनेस वुमेन है न इसलिए। फिर अनुष्का ने दूसरी चीज का नाम लिया, मन्नत। तीसरी चीज के लिए उन्होंने कहा कि कुछ तो शाहरुख के लिए छोड़ देती हूं। इस पर शाहरुख बोलते हैं, हां, वैनिटी वैन छोड़ दे, उसी में बच्चों को लेकर रह लूंगा।
बता दें कि अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से की थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और पहली ही फिल्म से अनुष्का ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना दी थी। इसके बाद अनुष्का और शाहरुख साथ में फिल्म ‘जब तक है जान’ में दिखे थे। इस फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली थी। फिर दोनों की जोड़ी ‘जब हैरी मेट सेजल’ में बनी थी। इसके बाद दोनों आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में दिखे थे। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ भी थीं। आनंद एल रॉय द्वारा डायरेक्टिड ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म के बाद से ही शाहरुख और अनुष्का बड़े पर्दे से गायब हैं।
ये भी पढ़ें: एक बार फिर नेहा कक्कड़ की प्रेग्नेंसी को लेकर उठे सवाल, तस्वीरें हुईं वायरल

shahrukh_khan_anushka_sharma2.jpg
हालांकि, शाहरुख खान जल्द ही फिल्म ‘पठान’ से वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर काफी दिनों से चर्चा है। इसमें शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने बेटी वामिका को जन्म दिया है। ऐसे में वह उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो