नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का आज जन्मदिन है। वह अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। मान्यता संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं। दोनों ने साल 2008 में शादी की थी। मान्यता दत्त की पहचान भले ही संजय दत्त की पत्नी के रूप में होती हो। लेकिन वो खुद भी एक फिल्म एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया था। हालांकि, फिल्मों में उनका करियर सफल नहीं रहा। ऐसे में संजय दत्त से शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। आज वह संजय दत्त के प्रोडक्शन कंपनी की सीईओ हैं।