2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सो रहे अरबाज खान के साथ गर्लफ्रेंड ने किया चुपके से ये काम, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

बालकनी में आराम फरमा रहे थे अरबाज खान गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ने कर दी आकर एक्टर की शेविंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 22 Apr 2020, 1:44 PM IST

arbazzkhan_gar.jpg

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के कठिन दौर में पूरा देश लॉक डाउन पर है, ऐसे में बॉलीवुड कलाकार भी अपने-अपने घरों में रहकर अपने फैंस से सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जुड़े हुए हैं, और समय-समय पर उनसे जुड़े रहने के लिए वीडियो और दूसरे पोस्ट शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अरबाज खान का देखने को मिला।

जाहिर है लॉक डाउन की वजह से घरों से बाहर निकलना मुश्किल है ऐसे में सैलून से लेकर सारी सुविधाएं बंद पड़ी हैं, इस कठिन दौर में बॉलीवुड कलाकार सेविंग या कटिंग के लिए किसी दूसरे ऑप्शन का चुनाव कर रहे हैं। इसी को दर्शाता अरबाज खान (Arbaaz Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। वीडियो में अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंडरियानी (Giorgia Andriani) के साथ घर की बालकनी पर नजर आते हैं, वीडियो में जॉर्जिया एंडरियानी अरबाज की सेविंग करती दिख रही हैं। इस वीडियो को ऐक्ट्रेस जॉर्जिया एंडरियानी (Giorgia Andriani) ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

जॉर्जिया (Giorgia Andriani) और अरबाज (Arbaaz Khan) के इस वीडियो पर बॉलीवुड के सितारे भी कमेंट के साथ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए जॉर्जिया ने लिखा है-, "नाई बनें या एक जंगली बनें? क्या कहते हैं?"

जॉर्जिया लॉकडाउन में अरबाज के घर पर ही समय बिता रही हैं और बोरियत को दूर करने के लिए वो बालकनी में आराम कर रहे अरबाज खान की शेविंग कर देती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अरबाज खान (Arbaaz Khan) भाई सलमान खान की 'दबंग 3' मूवी में नजर आए थे। विदित हो अरबाज खान ने सलमान खान की फ़िल्म दबंग 1 और दबंग 2 में भी अहम किरदार निभा चुके हैं

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन