सलमान खान और अरिजीत सिंह दोनों के बीच एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान मामूली सी बात पर विवाद शुरु हुआ था, लेकिन वो विवाद ऐसा मोड़ ले लेगा ये कोई नहीं जानता था। रिपोर्ट्स का कहना है कि दोनों के बीच साल 2014 में ये मतभेद और मनभेद का मामला सामने आया था। उस अवॉर्ड शो को सलमान खान और अरिजीत सिंह होस्ट कर रहे थे।इस गिल्ड अवॉर्ड शो में अरिजीत को अवॉर्ड दिया गया था जिसे लेने के लिए वे स्टेज पर पहुंचे। लेकिन, स्टेज पर पहुंच कर उन्होंने होस्ट से कहा था कि आप लोगों ने सुला दिया। यानि अरिजीत ने उनकी होस्टिंग पर सवाल खड़े किए थे। हालांकि, इसका मज़ाकिया लहज़े में सलमान ने तुंरत जवाब भी दे दिया था और कहा था कि तुम ऐसे गाने गाओगे तो नींद तो आएगी ही। जिसके बाद से सलमान आज तक अरिजीत को कई शोज में नजरअंदाज कर देते हैं।