छठा और सबसे महंगा है Premium Lounge। इसके चार सेक्शन हैं PL-1, PL-2, PL-3, PL4। PL-2 की टिकट है 14 लाख रुपए की। PL-3 के टिकट की कीमत है 12 लाख रुपए. और PL-4 के लिए आपको 10 लाख रुपए चुकाने पड़ेंगे। इन लाउंज में 30-40 लोगों के बैठने की जगह है। साथ में खाना-पीने का तगड़ा बन्दोबस्त होगा।
वहीं PL-1 के लिए आपको 16 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इसमें अनलिमिटेड खाना (3 शाकाहारी, 3 नॉन-वेज स्टार्टर्स, 2 वेज, 2 नॉन-वेज मेन कोर्स और 1 इंटरनेशनल मिठाई) के साथ 40 लोग। इसके साथ शराब और बियर भी मिलेगी।