नई दिल्ली | बॉलीवुड और टीवी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Sushant Singh Rajput Suicide) कर ली। बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स और फैंस सुशांत की मौत (Sushant Singh Rajput Died) पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। मनोरंजन जगत में एक के बाद एक कलाकार के निधन से हर कोई सदमे में (celebs shocked on Sushant suicide) है। पुलिस के मुताबिक, सुशांत मेंटल ट्रॉमा से गुजर रहे थे। लंबे समय से डिप्रेशन के शिकार (Sushant Singh Rajput depression) होने के बाद उन्होंने इस तरह का कदम उठा लिया। हालांकि अभी क्राइम ब्रांच की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। सुशांत के निधन पर कई टीवी स्टार्स ने दुख जताते हुए कहा है कि काश वो वक्त पर उनके डिप्रेशन के बारे में जान पाते। उनसे पूछ पाते कि आखिर उनकी लाइफ में क्या चल रहा है, क्या परेशानी है। इसी बीच अर्जुन बिजलानी (Arjun Brijlani) ने सुशांत से आखिरी बातचीत का वॉट्सऐप स्क्रीनशॉट शेयर किया है।