26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मातृभूमि को लेकर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा ऐसे पोस्ट, तेजी से हो रहा वायरल

Arjun Kapoor लंबे समय से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ अफेयर को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Arjun Kapoor

Arjun Kapoor

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म से उनका लुक भी सामने आ चुका है। वहीं अर्जुन ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। उनका ये ट्वीअ तेजी से वायरल हो रहा है।

अर्जुन ने अपनी आने वाली फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' का एक पोस्ट अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, 'जब आप अपनी मातृभूमि के लिए कुछ कर रहे हों तो आप कभी अकेले नहीं होंगे। # अब बाहर आ जाओ...'

अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म 'India's Most Wanted' देश भक्ति पर आधारित फिल्म है। वहीं अर्जुन की पर्सनल लाइफ की बात करे तो वह लंबे समय से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ अफेयर को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिनों दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि दोनों की तरफ इस बात काे लेकर अभी तक कोई बयान नहीं आया।