Ranveer Singh
नई दिल्ली। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चहते कपल्स में से एक हैं। दोनों के चाहने वाले पूरी दुनिया में देखने को मिलते हैं। बड़े पर्दे पर हो या रियल लाइफ में हो रणवीर-दीपिका को साथ में देख लोग खुश हो जाते हैं। दीपिका पादुकोण जब रणवीर सिंह को डेट कर रही थीं। तब दोनों ने ही काफी लंबे समय तक अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा था, लेकिन रणवीर को अक्सर दीपिका पर प्यार लुटाते हुए देखा जाता था। दीपिका को लेकर रणवीर शादी से पहले कितने पजेसिव हैं। ये बात सभी जानते हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दीपिका पादुकोण पति रणवीर को छोड़ किसी और की बांहों में नज़र आ रही हैं। जिसे देख रणवीर के चेहरे का रिएक्शन देखने लायक है।
दीपिका अर्जुन की पुरानी तस्वीर आई सामने
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर थ्रोबैक फोटो वायरल हो रही है। इस तस्वीर को इंस्टाहुड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया है। बताया जा रहा है कि ये तस्वीर दीपिका की फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' की सक्सेस पार्टी के दौरान की है। इस पार्टी में फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया और प्रोड्यूसर दिनेश विजन सहित कई और सेलेब्स भी शामिल हुए थे। इस दौरान पार्टी में एक्टर अर्जुन कपूर भी आए थे। दीपिका पादुकोण से गले मिलते हुए ये फनी तस्वीर क्लिक की गई है। फोटो में देखा जा सकता है कि अर्जुन दीपिका को गले लगाते हुए किस कर रहे हैं।
मजेदार रणवीर सिंह का रिएक्शन
वायरल हो रही तस्वीर में मजेदार बात रणवीर सिंह के रिएक्शन हैं। देखिए कैसे दीपिका को किस कर रहे अर्जुन कपूर को देख रहे हैं। अर्जुन कपूर को ऐसा करते देख रणवीर हैरान होते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं अपनी बीवी दीपिका को किसी ओर की बाहों में देख रणवीर इनसिक्योर भी हो रहे हैं। अर्जुन दीपिका को किस कर रहे हैं और रणवीर ठीक उनके पीछे कमर पर हाथ लगाए उन्हें हैरानी से देख रहे हैं। रणवीर का ये कॉमिक अंदाज सभी को काफी पसंद आ रहा है। वैसे अर्जुन और रणवीर की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। जब भी दोनों मिलते हैं तो खूब मस्ती और धमाल करते हैं।
जल्द फिल्म में साथ नज़र आएंगे रणवीर-दीपिका
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की जोड़ी फिल्म 'गुंडे' में देखने को मिली थी। दोनों ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा संग खूब रोमांस किया था। वहीं एक बार फिर दर्शकों को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी साथ देखने को मिलेगी। आपको बतातें चलें कि रणवीर और दीपिका फिल्म '83' में साथ नज़र आने वाले हैं। कोरोना के चलते बार-बार फिल्म की रिलीज़ डेट को बदला जा रहा है। ऐसे में तय नहीं हो पाया है कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर।
Published on:
09 Sept 2021 07:08 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
