दरअसल, करण जौहर का नया रियलिटी शो What The Love में अर्जुन कपूर पहुंचे थे। यहां पर शो की कंटेस्टेंट आशी के साथ अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को ब्लाइंड डेट पर जाना था। करण जौहर ने खुद इसकी पूरी तैयारी की। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बिहाइंड द सीन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शो के बारे में दिखाया गया है। करण के इस नए शो में बॉलीवुड स्टार्स को उनके एक फैन के साथ डेट पर जाना होता है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर के अलावा, सैफ अली खान, हुमा कुरैशी जैसे सितारे भी दिखाई पड़ रहे हैं।