नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में हैं। पिछले दिनों मलाइका ने अपने बेडरूम सीक्रेट्स साझा किए थे। अब अर्जुन कपूर ने बताया है कि मलाइका अरोड़ा कैसी हैं। वो उनसे क्या सीखते हैं। अर्जुन और मलाइका को मोस्ट फेवरेट और कूल कपल के तौर पर देखा जाता है। कोरोनाकाल से पहले दोनों अक्सर ही आउटिंग पर साथ दिखाई दे जाते थे। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे के लिए प्यार जताने में बिल्कुल भी हिचकिचाते नहीं हैं।