29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकाल के दरबार पहुंचे अर्जुन रामपाल, पुरी में भगवान जगन्नाथ संग हेमा मालिनी ने खेली होली

अर्जुन रामपाल शनिवार को उज्जैन स्थित महाकाल के दरबार पहुंचे तो वहीं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 15 Mar 2025, 6:59 PM IST

Arjun Rampal-Hema Malini

Arjun Rampal-Hema Malini

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी शनिवार को पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने महाप्रभु के साथ होली भी खेली! हेमा मालिनी ने बताया कि मथुरा के बाद वह पुरी पहुंची और यहां होली के अवसर पर दर्शन करके उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है।

उन्होंने कहा, "आज महाप्रभु के साथ होली खेलकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैंने कल मथुरा में होली मनाई और उसके बाद आज यहां आई।"

हेमा मालिनी के साथ भाजपा नेता रतिकांत और संबित पात्रा भी नजर आए। अभिनेत्री ने ओडिशा के लोगों का भी आभार जताया। इस बीच कोलकाता की कलाकार निशा साहू नामक एक युवा नर्तकी ने महाप्रभु के लिए मंदिर के सिंहद्वार के सामने नृत्य किया। प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध हेमा ने उनके कौशल की सराहना की और उन्हें अपनी कला का अभ्यास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही हेमा मालिनी ने लोगों को होली का खास संदेश भी दिया।

उन्होंने कहा, “आप भी अच्छे से होली खेलिए और खूब रंग लगाइए। भगवान को फूलों की होली बहुत पसंद है तो उनके साथ फूलों वाली होली भी खेलिए।”

अर्जुन रामपाल ने किए महाकालेश्वर के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

अभिनेता-मॉडल अर्जुन रामपाल शनिवार को उज्जैन स्थित महाकाल के दरबार पहुंचे, जहां दर्शन के बाद अभिनेता भस्म आरती में भी शामिल हुए। महाकालेश्वर के दरबार पहुंचे रामपाल मस्तक पर तिलक, 'जय श्री महाकाल' नाम के अंगवस्त्रम के साथ भक्ति में लीन दिखे।

उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया। इसके बाद रामपाल ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘जय श्री महाकाल’ का जाप भी किया।

मंदिर में दर्शन कर आनंद और शांति महसूस कर रहे अभिनेता ने बताया कि मंदिर आने की कोई योजना नहीं थी, यह अचानक से बनी।

उन्होंने बताया, “मैं अपने एक होली इवेंट के सिलसिले में इंदौर आ रहा था तो लगा कि मुझे दर्शन के लिए जाना चाहिए। जब मेरा प्लेन इंदौर के ऊपर था तो पता नहीं क्यों मेरे मुंह से ‘ओम नमः शिवाय’ निकलने लगा। मैंने जब अपनी इच्छा आयोजक को बताई तो उन्होंने कहा कि मुझे भस्म आरती में जरूर जाना चाहिए। इतने कम समय में भी उन्होंने बेहतरीन व्यवस्था की जिससे दर्शन सुगमता के साथ हो गया।"

यह कोई पहली बार नहीं है जब अभिनेता किसी मंदिर पहुंचे हैं। इससे पहले वह 'धाकड़' फिल्म के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन कर खुद को 'महादेव का भक्त' बताया था।

रामपाल ने साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वह फिल्म इंडस्ट्री को मोहब्बतें, दिल है तुम्हारा, क्रैक, ओम शांति ओम, राजनीति, धाकड़, सत्याग्रह, रॉक ऑन, रॉक ऑन 2, कभी अलविदा ना कहना, प्यार, मोक्ष, तहजीब समेत अन्य फिल्मों में काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: होली पर छाया बॉलीवुड में मातम, रणबीर कपूर ने अर्थी को दिया कन्धा
सोर्स: आईएएनएस

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग