नीरु ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान पूरा मामला बताया। उन्होंने कहा,' मैं उनकी प्रॉपर्टी को संभालती हूं। उनके गोवा के विला में एक बुंकिग थी। स्टाफ ने पेमेंट लिया था। स्टाफ ने बताया कि उसने 63 हजार ले लिया है। अरमान मेरे पास ही थे। उन्होंने पूछा कि स्टाफ के पास इतने पैसे क्यों छोड़ती हो। तो मैंने कहा कि उन्हें सैलरी भी देनी है और एक दो और पेमेंट करने ही हैं। 30 हजार सैलरी देनी है तो फिर तीस ही तो लेना है। जैसे उनकी आदत है वो थोड़े गुस्से में आ गए। गालियां देने लगे कि तुम काम सही नहीं कर रही हो तुम गोवा वाले विला को बेच दो मुझे टेंशन नहीं लेनी है। मैंने कहा कि मैं बाहर जाकर फोन करती हूं। कमरे से बाहर जा रही थी तो उन्होंने पीछे से टांग मारी। मैं सीढ़ियों पर गिरते-गिरते बची।