हाल में अरशद ने ट्विटर पर भड़ास निकाली है, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिखा लेकिन कयास है कि हिरानी के फैसले पर उनकी कड़वाहट बाहर आ रही है। उन्होंने कई ट्वीट किए हैं, जैसे, 'जिन्हें आप सबसे ज्यादा देते हैं, वही आपसे सबसे ज्यादा छीनते भी हैं।' एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'कुछ लोगों के लिए हर वक्त प्रतिस्पर्धा न करना इतना मुश्किल क्यों है।'