शाहरुख खान रविवार शाम अपने दोनों बेटों आर्यन खान और अबराम के साथ मुंबई एयरपोर्ट में स्पॉट हुए। इसी बीच एक फैन ने शाहरुख का हाथ पकड़कर सेल्फी लेने की कोशिश की जिससे शाहरुख खान का पारा हाई हो गया। आर्यन जैसे ही ये देखते हैं वो बॉडीगार्ड से पहले खुद शाहरुख के आगे खड़े हो जाते हैं और उन्हें प्रोटेक्ट करते हैं।ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। उनका ये अंदाज देखकर फैंस जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। आर्यन ने पिता शाहरुख को जिस अलर्टनेस और ग्रेस से बचाया, इसे देख फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। वीडियो देख फैंस इसे फैमिली गोल्स भी कह रहे हैं।
लोग इसपर जनकर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा - आर्यन का रिएक्शन देख मैं उनका फैन हो गया।
वहीं दूसरे ने लिखा, बेटा प्रोटेक्टिव है।