8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Instagram के जरिए करोड़ों कमाने वाले इन बॉलीवुड सेलेब्स पर कसी ASCI ने नकेल, जारी की गाइडलाइन्स

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स काफी एक्टिव रहते हैं, अपनी फोटो शेयर करने के साथ ही ये सेलेब्स ब्रांड प्रोमोशन भी अपने हैंडल के जरिए करते है, जिसके लिए सेलेब्स करोड़ों रुपए लेते है। वहीं एएससीआई ने इस पर नकेल कसने के लिए गाइडलाइन्स जारी की है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shalu Saini

•

Updated: 1 Sep 2021, 2:58 PM IST

celebs-insta.jpg

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक, टि्वटर हो या कोई अन्य इस पर बॉलीवुड सेलेब्स अपने फैन से लगातार जुड़े रहने के लिए अपनी फोटो और पोस्ट शेयर करते रहते हैं। कहीं कुछ सेलिब्रिटी तो इंस्टाग्राम पर ब्रांड प्रमोशन भी करते रहते हैं। सेलिब्रिटीज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्रांड प्रमोशन करते हैं पर इसे पेड़ पोस्ट बताने से पीछे हटते हैं। गौरतलब है कि ब्रांड प्रमोशन के जरिए बॉलीवुड सेलेब्स करोड़ों रुपये लेते हैं। इनके द्वारा किया गया एक पोस्ट इनके अकाउंट में करोड़ रुपए डाल देता है। वही अब इस पर नकेल कसने के लिए एएससीआई यानी कि एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया ने गाइडलाइंस जारी की है, जिसके तहत स्टार्स को अब किसी भी ऐसी पोस्ट जिसमें किसी ब्रांड का प्रमोशन हो रहा है उस पर पेड़ पोस्ट कोलैबरेश है या पैड का टाइम लगाना जरूरी कर दिया गया है। कई सेलेब्स द्वारा इसे शुरू भी कर दिया गया है। इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे जो पेड पोस्ट के जरिए करोड़ों कमा लेते हैं, इस लिस्ट में बॉलीवुड के जाने-माने नाम शुमार है।

प्रियंका चोपड़ा

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है प्रियंका चोपड़ा का जो ना सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी काफी फेमस है। प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल स्टार का दर्जा मिला हुआ है और यही कारण है कि उनके फॉलोअर्स करोड़ों में है। इंस्टाग्राम पर प्रियंका के लगभग 6 करोड से ज्यादा फॉलोअर्स है, जो इनके हर पोस्ट को काफी पसंद करते हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने एक पोस्ट के जरिए 3 करोड़ रुपए कमाती हैं।

दीपिका पादुकोण

वही इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है दीपिका पादुकोण का जो किसी भी मामले में किसी से पीछे नहीं है। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में आती है। इसके साथ ही इन्होंने भी हॉलीवुड में अपना नाम कमाया है। दीपिका के फैंस पूरी दुनिया में फैले हुए हैं, यही कारण है जो सोशल मीडिया पर उनके 5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स है। दीपिका एक पोस्ट करने का लगभग एक करोड रुपए चार्ज करती है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का स्टारडम किसी ने छिपा नहीं है। शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग कोरोड़ो में है। बहुत कम लोग ही होंगे जो शाहरुख के दीवाने नहीं होंगे। वहीं बादशाह के लिए लोगों का प्यार उनके इंस्टाग्राम पर फोलो करने वालो यूर्जस के आंकड़े में ही दिख जाता है। शाहरुख खान के लगभग 24.1 मिलियन फॉलोअर्स है, वहीं किंग खान एक पोस्ट के लिए लगभग 80 लाख से 1 करोड़ तक लेते है।

आलिया भट्ट

वही बॉलीवुड की गंगूबाई यानि की आलिया भट्ट की बात की जाए तो इनकी क्यूट स्माइल और अदाकारी पर हर कोई फिदा है। इनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जोरदार है, यही कारण है जो इनके इंस्टाग्राम पर 53.2 मिलीयन फॉलोअर्स है। वहीं बताया जाता है कि एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट को शेयर करने का आलिया भट्ट 1 करोड़ रुपए लेती है।

श्रद्धा कपूर

वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी उन सेलेब्स के लिस्ट में आती है जो इंस्टाग्राम के जरिए तगड़ी कमाई करते हैं। श्रद्धा कपूर के 6.5 मिलियन फॉलोवर्स है, वहीं श्रद्धा भी एक पोस्ट शेयर करने का लगभग 75 लाख रुपए लेती हैं।

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बात की जाए लोग इनको भी चाहने वालों की कमी नहीं है। इंस्टाग्राम पर भी इसका नमुना देखने मिलता है। बिग बी के इंस्टाग्राम पर लगभग 24.8 मिलियन फॉलोअर्स है। वहीं बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन अपने एक पोस्ट के लिए 40 से 50 लाख रुपए तक चार्ज करते है।

नेहा कक्कड़

वहीं बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ इस्टाग्राम के जरिए कमाई करने में किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से पीछे नहीं है। नेहा के इंस्टाग्राम पर 6.17 करोड़ फॉलोवर्स है, वहीं नेहा कक्कड़ भी एक इंस्टा पोस्ट के लगभग 75 लाख रुपए कमाती हैं।