2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब छोटी बहन आशा भोसले से लता मंगेशकर ने तोड़ लिया था सारा रिश्ता

स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर का आज निधन हो गया। वह काफी दिनों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थीं। दो दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 6 Feb 2022, 7:52 PM IST

lata_mangeshkar_and_asha_bhosle.jpg

जब छोटी बहन आशा भोसले से लता मंगेशकर ने तोड़ लिया था सारा रिश्ता

भारत रत्न लता मंगेशकर को स्वर कोकिला के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अलग-अलग भारतीय भाषाओं में 30 हजार से अधिक गाने गाए हैं। लता मंगेशकर के अनुसार, अगर उनके पिता जिंदा होते तो वो कभी गायिका नहीं बन सकती थीं। दरअसल, लता दीदी को अपने पिता जी के सामने कभी गाने की हिम्मत ही नहीं हुई थी। लता दीदी की जिंदगी से जुड़ी कई कहानियां मशहूर है। और इन सबके बारे में अक्सर सुनने को मिलता रहता है। आज हम आपको लता मंगेशकर और उनकी छोटी बहन आशा भोंसले से जुड़े एक किस्से को बताने जा रहे हैं।

हिंदी सिनेमा में अपनी अनोखी आवाज का जादू बिखेरने वालीं लता दीदी ने 13 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। पिता के असमय निधन के कारण घर के भरण पोषण की पूरी जिम्मेदारी उन पर आ गई थी। लता ने परिवार की बड़ी बेटी होने के नाते ये जिम्मेदारी बखूबी निभाई। और जब उनकी छोटी बहन आशा बड़ी हुई तो लता जी ने इसी जिम्मेदारी और गम्भीरता की उम्मीद उनसे भी की। मगर आशा बचपन से ही अलग मीजाज की थीं। उन्हें किसी भी तरह के नियमों में बंधना पसंद नहीं था। और उन्होंने अपने अलग रास्ते चुने।


16 साल की उम्र में ही आशा ने गणपतराव भोंसले शादी कर ली। गणपतराव उस वक्त 31 साल के थे। कम ही लोगों को पता है कि गणपतराव उस वक्त लता मंगेशकर के सेक्रेटरी हुआ करते थे। जब इस शादी की भनक लता जी को लगी तो वो आशा जी पर भड़क गईं थीं। एक इंटरव्यु में खुद आशा जी ने ये बात बताई थी कि लता जी ने उनकी और गणपतराव के इस रिश्ते को मनजूरी नहीं दी थी। इसके बाद दोनों बहनों के बीच काफी दूरियां आ गई, और काफी समय तक दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: जानिए कैसा था लता मंगेशकर का बचपन से लेकर अब तक का सफर


आशा भोसले ने उस वक्त परिवार से सभी सम्बंध तोड़ दिए थे। पूरे परिवार से अलग होकर आशा भोंसले ने अपनी शादी की शुरुआत की। हालाकिं दोनों के बीच बाद में सबकुछ ठीक हो गया। और रिश्ते में आई दूरियां भी मिट गई। लता मंगेशकर ने भी ये बात इंटरव्यूज में कहीं थी कि उन्हें लगता था की उनकी छोटी बहन के लिए ये रिश्ता ठीक नहीं होगा और ऐसा हुआ भी। आशा भोंसले और गणपतराव के तीन बच्चे हुए, लेकिन उनकी शादी बेहद कड़वे मोड़ पर आकर खत्म हुई। दोनों अलग हो गए। इसके बाद आशा भोसले ने आर डी बर्मन जी से शादी की।

यह भी पढ़ें: फिल्मफेयर से लेकर भारत रत्न तक, लता मंगेशकर के पुरस्कारों का सफर