इसी के बाद फिल्ममेकर अशोक पंडित (Ashok Pandit) ने भी सीएम केजरीवाल के इस बयान पर अपनी आपत्ति जाताई है. उन्होंने सीएम केजरीवाल और सहयोगियों की हंसी पर तंज कसते हुए कहा कि 'ये एक घटिया हरकत थी'. अशोक पंडित इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'मैं ये यकीन के साथ कह सकता हूं कि इस झूठे नेता यानी केजरीवाल ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ नहीं देखी होगी, क्योंकि ये इनके नैरेटिव को शूट नहीं करता है. हिंदुओं की त्रासदी इन्हें शूट नहीं करती है, जिस तरह केजरीवाल और इनके सहयोगियों का हंसता हुआ चेहरा सामने आया. वो इंसानियत के नाम पर धब्बा है'.