इसके अलावा अशोक पंडित ने लीना का एक अन्य ट्वीट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा था कि अगर मोदी पीएम बनते हैं तो मैं अपना राशन कार्ड,पैन कार्ड, नागरिकता सब छोड़ दूंगी। कसम खा रही हूं। इसे शेयर करते हुए मैडम लीना मणिमेकलाई, आपने जो देश को वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। अब आठ साल हो गए हैं, नरेंद्र मोदी को पीएम बने हुए और आपने अब तक अपने बैग पैक नहीं किए और पाकिस्तान या चाइना नहीं गईं। आप इस देश के लिए बोझ हैं।