26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Vikas Dubey Encounter का विरोध करन वालों पर Ashoke Pandit बोले- शोक सभा शुरू, आतंकवादी की मौत का मातम मनाएंगे

Vikas Dubey Encounter का विरोध करन वालों पर Ashoke Pandit बोले- शोक सभा शुरू, आतंकवादी की मौत का मातम मनाएंगे

कानपुर के गैंगस्टर और हिस्ट्री शीटर विकास दुबे के एनकाउंटर (Gangster Vikas Dubey Encounter) के बाद से सोशल मीडिया पर कई लोग इसके पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच अशोक पंडित ने इसपर खुशी जताई है लेकिन उन लोगों को आड़े हाथों भी ले रहे हैं जो इसके विरोध में नजर आ रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 10 Jul 2020, 7:04 PM IST

Ashoke Pandittweet on Vikas Dubey Encounter

Ashoke Pandittweet on Vikas Dubey Encounter

नई दिल्ली | कानपुर के गैंगस्टर और हिस्ट्री शीटर विकास दुबे के एनकाउंटर (Gangster Vikas Dubey Encounter) के बाद से सोशल मीडिया पर कई लोग इसके पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। तो कई ऐसे भी हैं जो इसका विरोध (Social Media question on Vikas Dubey Encounter) कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसा नहीं होना चाहिए था ये एक फिल्मी सीन लग रहा है। बॉलीवुड फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर अशोक पंडित (Filmmaker Ashoke Pandit) अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। विकास दुबे का एनकाउंटर होने के बाद से वो लगातार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Ashoke Pandit praised CM Yogi Adityanath) की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन उन लोगों को आड़े हाथों भी ले रहे हैं जो इसके विरोध में नजर आ रहे हैं या इसपर सवाल उठा रहे हैं। एक के बाद एक ट्वीट कर अशोक पंडित ने सीधा निशाना (Ashoke Pandit supports Vikas Dubey Encounter) साधा है।

अशोक पंडित ने ट्वीट (Ashoke Pandit tweet) कर लिखा- आतंकवादी विकास दुबे के लिए शोक सभा शुरू हो गई है। अशोक पंडित ने इसमें कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। ये उन लोगों के ट्वीट हैं जो विकास दुबे एनकाउंटर से खुश नहीं हैं। अशोक पंडित ने एक और ट्वीट कर लिखा था- विकास दुबे आतंकवादी था और वो मारा जाना चाहिए। वो चाहे सफेद हो या काला। अशोक पंडित ने अपने हर ट्वीट के साथ कुछ हैशटैग लगाए हैं। जिसमें एक #VikasDubeyEncounter है और दूसरा शुक्रिया योगी जी के नाम से है। अशोक पंडित ने यूपी पुलिस का भी धन्यवाद किया है।

अशोक पंडित ने अपने एक ट्वीट में लिखा- शाम तक योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) जी के दुश्मन आपको ये महसूस करवाएंगे कि विकास दुबे एक हत्यारा नहीं बल्कि भगत सिंह थे! अपनी छाती पीटेंगे, चूड़ियां तोड़ेंगे और चीख-चीख कर एक आतंकवादी की मौत का मातम मनाएंगे! पैसे जो मिलते हैं।

बता दें कि 2 जुलाई की रात विकास दुबे के घर दबिश देने गए एक सीओ, एक एसओ, दो एसआई तथा 4 जवान समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद (Policemen martyred) हो गए थे। उसके बाद से ही उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। उज्जैन में विकास दुबे ने सरेंडर कर दिया था। उसके बाद कानपुर लाते वक्त उसने भागने की कोशिश की और बचाव में पुलिस ने ये कदम उठाया। ट्विटर पर एक खेमा इस एनकाउंटर को फिल्मी बता रहा है।