10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली विनेश फोगाट को बॉलीवुड ने ऐसे दी बधाई

विनेश फोगाट को अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने बधाई दी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 21 Aug 2018, 7:43 PM IST

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट को अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें भारत की महिलाओं की ताकत बताते हुए सराहना की।

चचेरी बहनों पर बन चुकी है फिल्म:
विनेश की चचेरी बहनों गीता फोगट और बबीता कुमारी पर बॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है। इस फिल्म का नाम 'दंगल' है। बता दें कि यह फिल्म कुश्ती पर आधारित है और बॉक्स आॅफिस पर सुपरहिट हुई। इस फिल्म में काम कर चुके अभिनेता आमिर ने ट्वीट कर कहा,'एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने के लिए विनेश को बधाई। हम सभी को आप पर गर्व है। म्हारी छोरियां छोरो से कम हैं के!'

अमिताभ ने किया यह ट्वीट:

विनेश ने सोमवार को जकार्ता में 50 किलोग्राम महिला फ्रीस्टाइल के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। महिला सशक्तिकरण के समर्थक महानायक अमिताभ ने लिखा,'जय हिंद!'साथ ही उन्होंने लिखा,'सभी को भारत की महिलाओं पर गर्व है और विनेश की जीत ने उनका गौरव बढ़ाया।'

यह भी पढ़ें: भाबीजी घर पर हैं' की अनीता भाभी से मिलने घर पहुंचा एक दीवाना फैन, दी यह धमकी

अन्य बॉलीवुड सितारों ने भी दी जीत पर बधाई:
अक्षय कुमार: एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचने वाली गोल्डन गर्ल विनेश फोगाट को बधाई!

रविना टंडन: एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान! पूरे देश को आप पर गर्व है! विनेश फोगाट को बधाई।

नीला माधब पांडा: और यह सोना है। विनेश फोगाट। हार्दिक बधाई हो और सभी भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाए।

फरहान अख्तर: महिला कुश्ती में स्वर्ण जीतने के लिए विनेश फोगाट को बधाई।

प्रीति जिंटा: एशियाई गेम्स 2018 में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पहलवान विनेश फोगाट को बधाई।

वरुण धवन: विनेश को बधाई। आपको स्वर्ण पदक ग्रहण करते देख गर्व हुआ।

सोफी चौधरी: महिला शक्ति!!! विनेश फोगाट अद्भुत!