सभी फिल्में रहीं फ्लॉप
ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली। इसके बाद वो 'नवाबजादे', 'मोतीचूर चकनाचूर' और 'तड़प' जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इसके बाद उनको फिलहाल किसी भी फिल्म में देखा नहीं गया है, लेकिन आथिया फिर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं, जिसके पीछे की वजह उनकी निजी जिंदगी है।
लव स्टोरी को लेकर बटोरती हैं सुर्खियां
हर कोई जानता है कि आथिया शेट्टी और टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज के.एल राहुल (KL Rahul) काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, उनकी लव स्टोरी काफी समय तक लोगों की नजरों से बची भी रहीं, जिसका पता एक वेकेशन के दौरान चला। बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे को साल 2019 से डेट कर रहे हैं और जल्द शादी भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Mili And Phone Bhoot Film Review