नई दिल्ली। Sushant Singh Rajput केस में एक के बाद एक कई बड़े खुलासे होते जा रहे हैं। Central Bureau of Investigation लगातार केस को सुलझाने में लगी हुई है। सीबीआई जांच के माध्यम से सभी टूटी हुई कड़ियों को जुड़ने में लगी हुई है। जहां कुछ समय पहले सुशांत को ड्रग्स देने की बात सामने आई थी। वहीं अब सुशांत और उनकी गर्लफ्रेंड Rhea Chakraborty की एक ऑडियो क्लिप सामने आई है। जिसे केस में एक नया ट्विस्ट आ गया है। ऑडियो में रिया और सुशांत बात कर रहे हैं। जिसमें सुशांत मुंबई को छोड़ने की बात कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर खेती करने की बात भी कह रहे हैं।