नई दिल्लीPublished: Aug 17, 2021 01:32:19 pm
Shweta Dhobhal
अभिनेत्री आयशा जुल्का 90 के दशक की बोल्ड और ग्लैमरस अदाकाराओं में से एक हैं। हिंदी सिनेमा जगत में उन्होंने कई बेहतरीन और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। साथ ही एक्टर नाना पाटेकर संग उनके रिलेशनशिप में खूब सुर्खियां बंटोरी। अपने करियर में अपार सफलता हासिल करने वाली आयशा जुल्का ने शादी के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली। लाइमलाइट से दूर रह रहीं आयशा जुल्का ने लंबे बाद खुद की जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। जिसमें उन्होंने अपने मां ना बनने की खास वजह बताई।
नई दिल्ली। 90 के दशक में कई ऐसी अभिनेत्रियां आईं जिन्होंने अपने काम से लाखों लोगों के दिलों पर सालों तक राज किया। उनमें से कई अभिनेत्रियां आज भी दर्शकों को देखने को मिलती हैं, लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो अब लाइमलाइट से खुद को दूर रखती हैं। फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो चुकी एक्ट्रेसेस में से एक नाम आयशा जुल्का का भी है। 90 के दशक में आयशा जुल्का सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती थीं। उनकी खूबसूरती के दीवाने आम लोग तो थे ही लेकिन कुछ दिग्गज अभिनेता भी थे। आयशा जुल्का अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती थीं। आज भी सालों बाद अभिनेता नाना पाटेकर संग उनके रिश्ते पर कई बातें सुनने को मिलती हैं।