11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल हुए आयुष्मान खुराना, लिखा इमोशनल पोस्ट

अभिनेता आयुष्मान खुराना ( ayushmann khurrana) ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावी लोगों की लिस्ट में जगह बनाई है। यह सर्वे एक मैगजीन ने कराया। इस लिस्ट में शामिल होने वाले आयुष्मान ( ayushmann ) सबसे युवा भारतीय हैं....
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 23 Sep 2020, 1:27 PM IST

आयुष्मान ने बताया अपना बर्थडे प्लान, कहा- अगर ये काम करने के बाद चलने-फिरने लायक रहा तो...

आयुष्मान ने बताया अपना बर्थडे प्लान, कहा- अगर ये काम करने के बाद चलने-फिरने लायक रहा तो...

अभिनेता आयुष्मान खुराना ( ayushmann khurrana) ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावी लोगों की लिस्ट में जगह बनाई है। यह सर्वे एक मैगजीन ने कराया। इस लिस्ट में शामिल होने वाले आयुष्मान ( ayushmann ) सबसे युवा भारतीय हैं। उनके अलावा इस लिस्ट में मिचैला कोल, डैपर डैन, जैनिफर हडसन, यो यो मा और अली वॉन्ग जैसे कलाकारों के नाम हैं।

आयुष्मान ने इंस्टाग्रााम पर एक पोस्ट के जरिए यह खबर अपने फैंस के साथ साझा की और सभी का आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार भी जताया, जो इस लिस्ट में शामिल हैं। एक तस्वीर शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा, 'दुनिया के 100 सबसे प्रभावी लोगों की लिस्ट जारी कर दी गई और मैं इस समूह का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। एक कलाकार के तौर पर मैंने सिनेमा के जरिए समाज में बस कुछ सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया है। ये पल मेरे यकीन और सफर में काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है।'

आयुष्मान ने कहा कि सिनेमा में वो ताकत है कि वो मुद्दों को उठाकर सही विषयों पर बात करने के लिए वजह पैदा कर सकता है। मैं भाग्यशाली हूं कि अपने चुनावों के चलते अपने देशवासियों के लिए कुछ योगदान करने में कामयाब रहा हूं। आष्युमान की इस पोस्ट की उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।