बच्चन साहब के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताते हुये आयुष्मान कहते है, "कि वे काफी अच्छे कलाकार हैं। उनकी मैने काफी फ़िल्में देखी हैे जिससे उनको देखकर डर लगता है। पर उनके साथ जब काम करते हैं तो वो एक कलाकार को काफी इज्ज़त देते है। वो अपनी पीढ़ी के ऐसे अकेले सुपरस्टार हैं जो आज भी बॉलीबुड में राज कर रहे हैं।" आयुष्मान खुराना कॉमेडी फ़िल्म 'ड्रीमगर्ल'में नज़र आने वाले है। जिसमें वो महिला की आवाज़ निकालते दिखेंगे। इस फिल्म की कहानी ये है कि लोग उनकी आवाज़ को सुनकर उनके कायल हो जाते है और उनसे प्यार कर बैठते हैं। राज शांडिलिया के डायरेक्शन में बनी 'ड्रीम गर्ल' में नुसरत बरूचा, अन्नू कपूर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।