Low Budget Hit Film: पिछले कुछ सालों में, कई ऐसी कम बजट वाली फिल्में आई हैं जो न केवल उम्मीदों से ऊपर निकलीं हैं, बल्कि उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई में भी चमक दिखाई है। भारत और विदेशों दोनों में कई छोटे बजट की फिल्में ब्लॉकबस्टर बन गई हैं, जो बड़े-बड़े बजट वाली फिल्मों को टक्कर दे रही हैं। ऐसी है आयुष्मान खुराना की फिल्म दम लगा के हईशा। जिसमें न थ्रिल है न एक्शन है और न ही कोई उकसाने वाला मसाला है। इसके बावजूद फिल्म की कहानी ऐसी कि बस देखो तो देखते ही चले जाओ।