गौरतलब है कि आयुष्मान की फिल्म 'बाला' भारत में पिछले साल नंवबर में रिलीज हुई थी और अलग कॉन्सेट पर बनी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। 25 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 171 करोड़ का कारोबार किया था। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाया था। हालांकि, रिलीज से पहले 'बाला' को लेकर विवाद भी हुआ। 'बाला' और 'उजड़ा चमन' दोनों मूवीज पुरुषों के गंजेपन और उन्हें होने वाली परेशानियों के मुद्दे पर बनी थीं। इसलिए 'उजड़ा चमन' के डायरेक्टर कुमार मंगत पाठक, आयुष्मान की मूवी को लेकर कोर्ट पहुंच गए हैं।