उन्होंने पहले 'चित्रा' सिनेमा हॉल का निर्माण कराया, जिसका उद्घाटन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने किया था। इसके बाद 1931 में उन्होंने 'न्यू थिएटर्स' की स्थापना की, जो आने वाले दशकों में भारतीय सिनेमा की ताकत बना। शुरुआती कुछ फिल्में असफल रहीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 'देवदास', 'चंडीदास', और 'भाग्य चक्र' जैसी फिल्मों की सफलता ने उन्हें सिनेमा की दुनिया का बादशाह बना दिया। उन्होंने केवल फिल्में नहीं बनाईं, बल्कि तकनीक, कला और भारतीय संस्कृति के अद्भुत संगम का आंदोलन खड़ा किया।