10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रजनीकांत के सामने नहीं चली बागी 2 की बगावत, रीलीजिंग डेट बदली

फिल्म की नई रीलीजिंग डेट 30 मार्च हैं।

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Jan 04, 2018

baaghi will not bew released with Rajnikants 20

baaghi will not bew released with Rajnikants 20

साल 2016 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बागी' के सिक्वेल 'बागी 2' की रीलीजिंग डेट में बदलाव कर दिया गया है।पहले फिल्म रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' के साथ रीलीज होेने जा रही थी लेकिन फिल्म के निर्देशकों ने रजनीकांत से पंगा लेना सही नहीं समझा।आज फिल्म के पोस्टर रीलीज के साथ ही फिल्म की आधिकारिक रीलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया। फिल्म की नई रीलीजिंग डेट 30 मार्च हैं। पहले फिल्म 27 अपै्रल को '2.0' के साथ ही रीलीज हो रही थी।

पार्टी में ये क्या पहन कर आ गई सारा..मचा दिया बवाल!

बता दे कि फिल्म 'बागी 2' में टाईगर श्रॉफ और दिशा पाटनी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म 2016 में रीलीज हुई 'बागी' की ही सिक्वेल है।फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और फिल्म में दोनों ही जबरदस्त एक्शन करते दिखे थे। इस फिल्म में भी टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म के सेट से कुछ दिन पहले एक वीडियो भी लीक हुआ था जिसमें टाइगर जबरदस्त एक्शन करते नजर आए थे। गौरतलब है कि टाईगर पहली बार अपनी गर्लफैन्ड दिशा पाटनी के साथ स्क्रीन शेयर कर रहें है। फिल्म के निर्दशक है अहमद खान और प्रोडूयसर है साजिद नाडियावाला।

गौरतलब है कि अपै्रल में रजनीकांत और अक्षय कुमार की बड़े बजट की फिल्म '2.0' रीलीज होने जा रही है।काफी समय से दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार है। इसी को देखते हुए 'बागी 2' ने रजनीकांत से बगावत से पीछे हट गई है। फिल्म के निर्माता भी ये बात अच्छे से जानते है कि किसी भी सूरत में रजनीकांत की फिल्म से टकराने में भला नहीं हैं।

चर्चा है कि फि्ल्म अब संजय दत्त की बायोपिक पर बन रहीं फिल्म के साथ टकराने वाली हैं। फिल्म में रणवीर कपूर मुख्य किरदार में हैं। रणवीर की फिल्म की रीलीजिंग डेट की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन अगर दोनों ही फिल्में एक साथ ही रीलीज होती है तो मामला दिलचस्प हो सकता है। वैसे आज कल फिल्म के दोनों ही स्टारकास्ट टाईगर श्रॉफ और दिशा पाटनी श्री लंका में छुट्टियां मना रहें हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग