scriptसुशांत को ड्रग एडिक्ट बताने पर Baba Ramdev ने जताया गुस्सा, कहा- वो लड़का होनहार था, ये लोग नशे में जीने वाले नर्क के कीड़े | baba ramdev on bollywood drug issue says sushant singh rajput forced t | Patrika News
बॉलीवुड

सुशांत को ड्रग एडिक्ट बताने पर Baba Ramdev ने जताया गुस्सा, कहा- वो लड़का होनहार था, ये लोग नशे में जीने वाले नर्क के कीड़े

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को ड्रग एडिक्ट बताने वाली अभिनेत्रियों को लेकर बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बॉलीवुड पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Sep 30, 2020 / 08:24 pm

Neha Gupta

Baba Ramdev on Sushant Singh Rajput and bollywood drug matter

Baba Ramdev on Sushant Singh Rajput and bollywood drug matter

नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले (Sushant Singh Rajput Death case) में ड्रग एंगल सामने आने के बाद एनसीबी (NCB) ने जैसे ही बॉलीवुड पर शिकंजा कसा। ये केस थोड़ी अलग दिशा में मुड़ गया। ड्रग्स मामले में जेल के अंदर बंद रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने दो एक्ट्रेसेस रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान का नाम लिया। उसके बाद एनसीबी ने ड्रग लिंक में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और श्रद्धा कपूर का नाम भी सामने रखा। सारा अली खान (Sara Ali Khan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने एनसीबी की पूछताछ में सुशांत को ड्रग एडिक्ट बताया था। जिसके बाद अब योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने बॉलीवुड स्टार्स पर अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने सुशांत को एक होनहार लड़का बताते हुए कहा कि उसे जबरदस्ती नशा दिया गया।

हाल ही में बाबा रामदेव ने रिपब्लिक टीवी से बातचीत करते हुए कहा कि ये बॉलीवुड सितारे नशेड़ी हैं। कोई ब्रैंड नहीं। इन्होंने देश को बांटने का काम किया है। ये एक तरह से नशे में पड़े रहने वाले नर्क के कीड़े हैं। कौन इन्हें अपना आदर्श मानेगा? बॉलीवुड ने देश के युवाओं को बर्बाद करने का काम किया है। अब बॉलीवुड की सफाई की जरूरत है। सुशांत जैसा होनहार लड़का आज हमारे बीच नहीं है। उसको जबरदस्ती नशा दिया गया या उसे मजबूर किया गया। वो लड़का आत्महत्या और नशा नहीं कर सकता। जैसे मैं नशा नहीं करता वैसे ही देश का होनहार नौजवान भी नशा नहीं कर सकता था। बॉलीवुड वालों ने युवाओं को ड्रग में फंसाकर उनको बर्बाद किया है।

रामदेव ने आगे कहा कि ये एक बहुत बड़ा मायाजाल है। बहुत लोग किसी को आगे बढ़ता देख उसे रोकना चाहते हैं। सोचते हैं कि इसे दारू पिलाओ, गुटखा खिलाओ और इसको बर्बाद करो। अब इसकी सफाई की जानी चाहिए।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा वाले घर में मृत पाए गए थे। उसके बाद से इस केस में कई मोड़ आ चुके हैं। अब इस केस की जांच तीन जांच एजेंसियां कर रही हैं। सीबीआई, ईडी और एनसीबी पूरी जांच पड़ताल में लगी हुई है।

Home / Entertainment / Bollywood / सुशांत को ड्रग एडिक्ट बताने पर Baba Ramdev ने जताया गुस्सा, कहा- वो लड़का होनहार था, ये लोग नशे में जीने वाले नर्क के कीड़े

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो