12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द बॉलीवुड में एंट्री करेंगे बाहुबली, पहली फिल्म होगी लव स्टोरी!

एक बार फिर से प्रभास के बॉलीवुड में आने को लेकर चर्चाएं हो रही हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 2 Jan 2018, 7:41 PM IST

Prabhas

Prabhas

फिल्म बाहुबली से फेमस हुए साउथ फिल्मों के अभिनेता प्रभास अब बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले हैं। पहले खबरें थी कि प्रभास को फिल्ममेकर करण जौहर बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं। लेकिन इन खबरों पर प्रभास ने यह कहते हुए विराम लगा दिया था कि वह फिल्म का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं। अब एक बार फिर से प्रभास के बॉलीवुड में आने को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। प्रभास ने जानकारी दी है कि वे एक नई फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि वे बॉलीवुड में नई शुरूआत करने वाले हैं। दरअसल प्रभास ने एक बातचीत में इस बात को स्विकारा है कि उन्हें लंबे समय से बड़ी फिल्मों के ऑफ़र मिल रहे हैं।

साथ ही प्रभास ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड फिल्में पसंद हैं और वे हिंदी फिल्में देखते भी हैं। प्रभास ने इस बात को स्विकार किया कि उन्हें बॉलीवुड से बहुत प्यार है। साथ ही उन्होंने बातचीत में बताया कि उन्होंने तीन साल पहले एक हिंदी फिल्म को लॉक कर दिया था। प्रभास ने इस फिल्म के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। ना तो प्रभास ने फिल्म का नाम बताया और ना ही कोई अन्य जानकारी दी। उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि उनकी यह फिल्म एक लव स्टोरी होगी। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि आदित्य चोपड़ा और करण जौहर ही सबसे अधिक रोमांटिक फिल्में बनाते हैं।

ऐसे में यह फिल्म इन दोनों में से किसी की हो सकती है। प्रभास अपनी आगामी फिल्म 'साहो' की शूटिंग पूरी करने के बाद अपनी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे। जाहिर है कि यही उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी। बता दें कि प्रभास हैदराबाद में रहते हैं, जहां 60 प्रतिशत लोग हिंदी बोलना जानते हैं और बोलना पसंद करते हैं। प्रभास कहते हैं कि उन्हें बॉलीवुड से बेहद प्यार है और वह जल्द ही फिल्म से जुड़ेंगे।