26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

18 दिसंबर को होगी दिलवाले और बाजीराव मस्तानी की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?

दिलवाले और बाजीराव मस्तानी दोनों ही बजट, स्टार कास्ट और डायरेक्शन में बड़ी है, इनके Clash को लेकर अभी से खबरें तेज हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Divya Singhal

•

Updated: 30 Nov 2015, 5:14 PM IST

dilwale-bajirao mastani2

dilwale-bajirao mastani2

मुंबई। बॉलीवुड की दो Most Awaited फिल्म्स दिलवाले और बाजीराव मस्तानी 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। दोनों की फिल्में बजट, स्टार कास्ट और डायरेक्शन में बड़ी है, इनके Clash को लेकर अभी से खबरें तेज हैं। कौन बाजी मारेगी और किसे मिलेगी शिकस्त, ये कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी। आइए जानते हैं दोनों की फिल्मों में से कौन सी फिल्म मारेगी बाजी...

दिलवाले
दिलवाले में 5 साल बाद बॉलीवुड की मोस्ट रोमांटिक जोड़ी शाहरुख खान और काजोल नजर आने वाले हैं। इस ऑनस्क्रीन कपल का इंतजार लंबे वक्त से किया जा रहा है। शाहरुख और काजोल दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) जैसी Blockbuster फिल्म दे चुके हैं। शाहरुख और काजोल का रोमांटिक कपल इस फिल्म की यूएसपी है। इसके अलावा फिल्म में वरुण धवन और कृति सैनॉन का फ्रेश कपल दिखेगा। दोनों पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। रोमांस के साथ-साथ ये फिल्म एक्शन लवर्स के लिए भी है, क्योंकि रोहित शेट्टी डायरेक्टेड इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन और उड़ती हुई कारें नजर आएंगी। अब देखना है कि ये फिल्म दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब होती है या नहीं।

बाजीराव मस्तानी
संजय लीला भंसाली को अपने भव्य सेट्स के लिए जाना जाता है। बाजीराव मस्तानी में भी भव्य सेट्स की झलक मिलेगी। रामलीला के बाद एक बार फिर इस फिल्म में बॉलीवुड के कथित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की कैमेस्ट्री देखने को मिलेगी। ये एक Historical फिल्म है, जिसमें बाजीराव और मस्तानी की लव स्टोरी को दर्शाया गया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा बाजीराव (रणवीर सिंह) की पत्नी काशीबाई के किरदार में नजर आएगी। फिल्म के ट्रेलर को देखकर दर्शकों में इसे लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। संजय लीला भंसाली इससे पहले भी शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम के साथ सांवरिया रिलीज कर चुके हैं, लेकिन उस वक्त सांवरिया फ्लॉप हो गई थी। अब देखते हैं इस बार बाजीराव मस्तानी दर्शकों पर जादू चलाने में कितना कामयाब हो पाती है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग