बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आपकमिंग मूवी 'बत्ती गुल मीटर चालू' के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इस मूवी के कई गाने और ट्रेलर यूट्यूब जारी किए जा चुके हैं, जिसे फैंस काफी अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं। इस मूवी में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर अलावा यामी गौतम और दिव्येन्दु शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि यह फिल्म श्रीनारायण के निर्देशन में बन रही है। वहीं यह फिल्म 21 सितंबर में दस्तक देगी। बहरहाल, इस मूवी के कई बेहतरीन गाने हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो आइए सुनते उन गानों को।