26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Batti Gul Meter chalu Trailer: 54 लाख का बिजली बिल आने से शाहिद के दोस्त ने किया सुसाइट, क्या वह दिला पाएंगे इंसाफ

शाहिद कपूर नजर आए वकील के गेटअप में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 10 Aug 2018, 5:03 PM IST

Batti gul meter chalu

Batti gul meter chalu

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर कमर में दर्द होने के कारण भी फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त थे। एक बार तो अधिक दर्द हो जाने के कारण डॉक्टर ने भी उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी थी। लेकिन फिर भी वह लगातार फिल्म की शूटिंग करते रहे हैं। उनकी इसी मेहनत के कारण उन्हें काम के प्रति बहुत ही डेडीकेटेड माना जाता है। बहरहाल, इतने समय से जिस फिल्म की शूटिंग में शाहिद बिजी थे। उस फिल्म का नाम है 'बत्ती गुल मीटर चालू।' अब इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जो कि बेहद जबरदस्त है।







ट्रेलर में कॉमेडी और ड्रामा का जबरदस्त डोज है

फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' के इस 3 मिनट के ट्रेलर में कई उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। इस मूवी की कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक्टर दिव्यांशू के फैक्ट्री में बिजली का बिल अचानक से 54 लाख रुपए का आ जाता है और फिर इसे चुकाने के लिए कई सारी घटनाएं घटित होती है। इतना ज्यादा बिजली का बिल देख हर कोई हैरान रह जाता है और मामला कोर्ट तक पहुंचता है। कोर्ट में इसकी लड़ाई खुद शाहिद कपूर लड़ते हैं और वहां उनका सामना एक्ट्रेस यामी गौतम से होता है। बता दें कि यामी गौतम मूवी में एक वकील की भूमिका अदा कर रही हैं।

इस दिन होगी रिलीज

अगर बात करें इस फिल्म की स्टार कास्ट की तो इसमें शाहिद कपूर और यामी गौतम के अलावा एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर उनके अपोजिट नजर आएंगी। 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' मूवी के बाद श्रीनारायण के निर्देशन में बनने वाली यह दूसरी फिल्म है। वहीं इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम कर चुके एक्टर दिव्यांशू शर्मा भी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में लीड रोल अदा कर रहे हैं। बता दें कि यह मूवी इस साल 21 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग