हैदराबाद में जन्मी तब्बू 1983 में 12 साल की उम्र में मुंबई आ गईं, मगर काम करने के लिए नहीं बल्कि तब पढऩे के लिए। हालांकि दो साल तक यहां सेंट जेवियर्स कॉलेज में शिक्षा हासिल करने के बाद उन्हें14 साल की उम्र में ही देव आनंद की फिल्मों 'हम नौजवान' में काम करने का मौका मिल गया। इसमें उन्होंने इतनी कम उम्र में ही रेप पीड़िता का संवेदनशील किरदार निभाया। ऐसा फैसला सिर्फ तब्बू जैसी अभिनेत्री ही ले सकती थीं। हालांकि वो सबसे पहले फिल्म 'बाजार' में नजर आई थीं। वहीं बतौर अभिनेत्री उनकी पहली फिल्म 'कुली नंबर वन' थी, जो तेलुगू में थी।