23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / तैमूर-अबराम से लेकर बॉलीवुड के इन Star Kids के लिए बेहद खास है ये भाई-दूज

तैमूर-अबराम से लेकर बॉलीवुड के इन Star Kids के लिए बेहद खास है ये भाई-दूज

Bhai dooj Special : भाई बहन का त्यौहार भाईदूज काफी प़ॉपुलर है। जिसे बॉलीवुड गलियारों में भी काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। आज हम बात कर रहे है इंडस्ट्री के स्टारकिड्स के बारे में जो इस त्यौहार का जमकर मजा लेने वाले है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

rohit sharma

•

Updated: 29 Oct 2019, 10:42 AM IST

taimur abram

बॉलीवुड के गलियारों में त्यौहार की तैयारियां एक हफ्ते पहले से ही शुरु कर दी जाती है और यदि त्यौहार दीवाली हो तो इस पर सितारें कुछ ज्यादा ही उत्साहित होते है। हिंदू दीवाली हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। पांच दिन के इस त्यौहार का उत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है।

वहीं त्यौहार में भाईदूज भी काफी प़ॉपुलर है। ये त्यौहार भाई बहन का है। जिसे बॉलीवुड गलियारों में भी काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। आज हम बात कर रहे है इंडस्ट्री के स्टारकिड्स के बारे में जो इस त्यौहार का जमकर मजा लेने वाले है।

तैमूर-सारा

बॉलीवुड के गलियारों में सबसे हिट स्टार किध किड के तौर पर यदि किसी का नाम लिया जाता है तो वो तैमूर अली खान है। बता दें तैमूर हर फेस्टिवल इंजोय करते है।ऐसे में भाईदूज का त्यौहार तैमूर अपनी बहन सारा अली खान और ईनाया खेमू के साथ सेलिब्रेट करती है।इसके अलावा रक्षाबंधन पर भी इन बहन-भाई की जोड़ी को साथ में देखा गया है।

यश-रुही

बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर के बच्चे भी किसी त्यौहार को सेलिब्रेट किये बिना नहीं रहते है। यश और रुही को हर एक फेस्टिवल इंजोय करते देखा जाता है।ऐसे में यश रुही के लिए भाईदूज का त्यौहार भी काफी खास है।बता दें यश आलिया भट्ट के साथ भी ये त्यौहार इंजोय करते है।

जैन-मीशा

हाल ही में इस लिस्ट में शामिल हुए शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के बच्चे जैन और मीशा का ये दूसरा भाईदूज है।पिछली बार ही इस भाई-बहन की जोड़ी को रक्षाबंधन इंजोय करते देखा गया था।ऐसे में इस बार भी जैन और मीशा धूमधाम से भाईदूज सेलिब्रेट करने वाले है।

अबराम-सुहाना

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बच्चे भी इस त्यौहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करते है। जिसमें अबराम और आर्यन खान के लिए अपनी बहन सुहाना खान के साथ भाईदूज काफी मायने रखता है।तीनो काफी धूमदाम से इस त्यौहार को सलिब्रेट करते है।