23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां बनने के 1 महीने बाद ही भारती ने फिर दी गुड न्यूज, कहा- ‘हर्ष भी जिम्मेदार’

भारती सिंह मां बनने के बाद फिर से अपने काम में लग गई हैं। वो अपने बेटे को संभालने के साथ-साथ शूटिंग भी शुरू कर दी हैं। इस बीच मशहूर कॉमेडियन ने फैंस को गुडन्यूज दी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 4 May 2022, 12:31 PM IST

bharti

भारती सिंह भारत की सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियंस में से एक हैं। छोटे से शहर से आई भारती ने आज कॉमेडी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। भारती ने 3 दिसम्बर 2017 में लेखक हर्ष लिम्बाचिया से शादी की थी। हालांकि शादी से पहले इनके अफेयर की भनक किसी को नहीं थी। लेकिन आज के समय में भारती और हर्ष टीवी के सबसे लोकप्रिय और क्यूट जोड़ियों में से एक हैं। दोनों जब साथ में होते हैं तो लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पाते। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को माता-पिता बने अभी एक ही महीना हुआ है।

दोनों अपने क्यूट बेबी बॉय के साथ हर पल को एन्जॉय कर रहे हैं। इस बीच भारती अपने फैंस को फिर से गुड न्यूज देने जा रही हैं। इस बात का खुलासा खुद भारती ने ही किया है। भारती का यह भी कहना है कि इस नई गुड न्यूज के लिए वह अकेले जिम्मेदार नहीं हैं, इसके लिए उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी जिम्मेदार हैं।

भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गुड न्यूज के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। शुरुआत में वह बहुत शर्माती हैं, लेकिन फिर वह अपने फैंस को बताती है कि आखिर गुड न्यूज क्या है. वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सबसे पहले अपने शो 'खतरा खतरा' के बारे में बात करती हैं। फिर वह कहती हैं, 'आप लोगों के लिए गुड न्यूज है, लेकिन कैसे कहूं। बहुत शर्म आ रही है मुझे। आप लोग बोलोगे कि अभी एक गुड न्यूज दी है और फिर एक गुड न्यूज दे रही हो'।

वह आगे कहती हैं, 'क्या करें दोस्तों ये चीज हमारे हाथ में नहीं है। बस हो गया। मैं आपको शूट पर जाकर बताऊंगी क्योंकि मैं इसके लिए अकेले जिम्मेदार नहीं हूं। इसमें हर्ष का भी बहुत बड़ा हाथ है और मेहनत है हम दोनों की। तो मैं सेट पर जाकर बताऊंगी कि गुड न्यूज क्या है'।

इसके बाद भारती गुड न्यूज सुनाने के दौरान शर्माने लगती हैं, तो हर्ष कहते हैं कि शर्माती क्या है। जो हो गया सो हो गया। फिर भारती सभी को गुड न्यूज देते हुए बताती हैं कि उन्हें यूट्यूब से सिल्वर और गोल्डन बटन मिला है। दरअसल, भारती का अपना यूट्यूब चैनल है जिसका नाम है LOL यानी 'लाइफ ऑफ लिंबाचिया'। मालूम हो कि इस चैनल के जरिए भारती अपनी लाइफ के बारे में फैंस को अपडेट देती रहती हैं।

आपको बता दें कुछ दिनों का ब्रेक लेकर भारती सिंह काम पर लौट आई हैं। फिलहाल भारती और हर्ष ‘खतरा-खतरा’ शो में नजर आ रहे हैं। दोनों इस शो को होस्ट कर रहे हैं। इससे पहले दोनों शो ‘हुनरबाज’ में बतौर होस्ट नजर आए थे। इस बीच फैंस उनके बेटे की तस्वीर को देखने के लिए बहुत बेताब हैं, क्योंकि अब तक बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया गया है। कई फैंस कमेंट कर भारती से उनके बच्चे की तस्वीर दिखाने की गुजार‍िश कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- जब अपनी नौकरानी के घर 6 महीने का राशन लेकर पहुंच गए थे यह अभिनेता

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग