
नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार और सांसद रवि किशन(Ravi Krishan) की बेटी रीवा किशन (Riva Kishan) और प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) के साथ फिल्म ‘सब कुशल मंगल से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म 03 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना अहम भूमिका में दिखाई देंगे। आपको बता दें कि फिल्म की कहानी बिहार में होने वाले पकड़उआ विवाह पर आधारित है।