26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / अजय देवगन की भोला ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आया उछाल

अजय देवगन की भोला ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आया उछाल

Bholaa Box Office Collection Day 3: 'भोला' स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) का अपना जन्मदिन हैं। अब देखना होगा बर्थडे के दिन अजय देवगन की फिल्म भोला ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी रफ्तार पकड़ी है। भोला कलेक्शन में आए उछाल को देखते हुए लग रहा है कि भोला अब थमेगी नहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anju Chaudhary Bajpai

•

Updated: 2 Apr 2023, 1:17 PM IST

bholaa_day_3.jpg

Bholaa Box Office Collection Day 3

Bholaa Box Office Collection: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन इससे पहले आपको बता दें कि आज अजय देवगन अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर का जन्म 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में हुआ था। अजय देवगन एक एक्टर होने के साथ-साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। अजय देवगन ने अपने करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अब बात करते है भोला मूवी के तीसरे दिन के कलेक्शन के बारें में। फिल्म को रिलीज हुए आज तीसरा दिन हो चुका है। फिल्म की लगातार कमाई अजय की जीत का परचम लहरा रही है। बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और तब्बू की भोला से टक्कर लेने साउथ स्टार नानी और एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की दसारा भी शुक्रवार को ही रिलीज हुई थी। लेकिन भोला के सामने टिक नहीं पा रही है नानी की फिल्म दशहरा। वहीं पहले दो दिनों में भी अजय की फिल्म ने अच्छी कमाई की है। जबकि शनिवार को फिल्म की कमाई में काफी उछाल देखने को मिला। फिल्म की सक्सेस से अजय देवगन के फैंस खुशी से झूम रहे हैं। तो चलिए जानते है कि अजय देवगन की भोला का तीसरे दिन का कलेक्शन कितने करोड़ रुपयों का रहा।


ओपनिंग डे पर 'दसारा' ने तेलुगू, तमिल, कन्‍नड़, हिंदी और मलयालम मिलाकर 23.20 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है। जबकि अजय देवगन की भोला (Bhola) की कमाई के आंकड़े नानी की फिल्म से आगे निकल गए है। नानी की फिल्म दसारा ने तीसरे दिन कुल 11 करोड़ की कमाई की है। दरअसल, शुरुआती रुझानों के अनुसार फिल्म भोला ने पहले दिन 11.20 और दूसरे दिन 7.40 करोड़ अपने नाम किए थे, तीसरे दिन 12 करोड़ की कमाई की है। हालांकि तीसरे दिन के आंकड़ों पर नजर डाले तो अजय देवगन की फिल्म भोला (ajay devgn bholaa) का कलेक्शन दसारा के कलेक्शन से ज्यादा रहा।

अजय देवगन की भोला को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला है। अजय देवगन की भोला मूवी (Bhola Collection) के तीसरे दिन के कलेक्शन 10.50 से 11 करोड़ रुपए रहा। जिसके बाद फिल्म (Bhola movie) का कुल कलेक्शन 27.75 करोड़ रुपए हो गया है।


फिल्म 'फूल और कांटे' (phool aur kaante) से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अजय देवगन (ajay devgn birthday) आज अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बर्थडे वाले दिन अजय को खुशखबरी मिली है, 30 मार्च को रिलीज हुई अजय देवगन और तब्बू (Tabu) की फिल्म 'भोला' (Bholaa) ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई में रफ्तार पकड़ी है। अजय और तब्बू के अलावा फिल्म 'भोला' (Bholaa) में दीपक डोबरियाल, गजराज राव और विनीत कुमार जैसे बड़े सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। (Bholaa Collection) आने वाले समय में फिल्म भोला का कलेक्शन और भी बढ़ सकता है। अजय देवगन (Ajay Devgn) फिल्म 'मैदान' (Maidaan) में नजर आएंगे। हाल ही में 'मैदान' का टीजर रिलीज हुआ था। फिल्म 'मैदान' 1952-1962 के बीच भारतीय फुटबॉल के Golden Era पर आधारित है।

यह भी पढ़ें : जब किन्नर बनकर कपिल शर्मा ने किया पहला शो, ये ‘बंदा तो कमाल कर सकता है’