7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीरी लड़कियों को लेकर इस एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान, कहा-सेब खरीदने की औकात नहीं और…!

बॉलीवुड अदाकारा बिदिता बाग ने ऐसा चौंकाने वाला बयान दिया है कि कश्मीरी लड़कियों से शादी करने का ख्याल मन में पालने वाले लोगों की बोलती बंद हो गई है....  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 11 Aug 2019, 9:36 AM IST

bidita bag

bidita bag

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 ( artical 370 ) हटाने के बाद एक तरफ जहां देशवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं कुछ लोग इस मुद्दे पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 370 हटाने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने खुशी जताते हुए इस फैसले की तारीफ की थी। पीएम मोदी ने भी बॉलीवुड सेलेब्स से अपनी फिल्मों की ज्यादातर शूटिंग जम्मू-कश्मीर में करने का आग्रह किया था। अब इस मुद्दे पर एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस का चौंकाने वाला बयान है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से लोग कश्मीर में जमीन खरीदने और वहां की लड़कियों से शादी करने की बात कर रहे हैं। अब मुद्दे पर बॉलीवुड अदाकारा बिदिता बाग ( Actress Bidita Bag ) ने ऐसा चौंकाने वाला बयान दिया है कि कश्मीरी लड़कियों से शादी करने का ख्याल मन में पालने वाले लोगों की बोलती बंद हो गई है।

कश्मीरी सेब खरीदने की औकात नहीं, शादी की बात...
बिदिता बाग ने कश्मीरी लड़कियों से शादी करने का बयान देने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया, इस ट्वीट ने उन्होंने लिखा, 'कश्मीरी सेब खरीदने की औकात नहीं है.. करने चले कश्मीरी लड़की से शादी।

विधायक विक्रम सिंह का बयान हुआ था वायरल
बता दें कि आर्टिकल 370 हटाने जाने के बाद भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने कश्मीरी लड़कियों से शादी करने पर बयान दिया था। उन्होंने सभा में कहा था कि आर्टिेकल 370 हटने के बाद कार्यकर्ता काफी खुश है और ऐसा इसलिए क्योंकि अब वे कश्मीरी लड़कियों से शादी कर सकते हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और इसके साथ ही हरियाणा के सीएम मनोहर खट्टर भी कश्मीरी लड़कियों से शादी करने वाले बयान को लेकर विवाद में चल रहे हैं।