29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Miss world 2017: मानुषी छिल्लर को अमिताभ, प्रियंका, सुष्मिता सहित इन्होंने दी बधाई

Miss world 2017: मानुषी छिल्लर को अमिताभ, प्रियंका, सुष्मिता सहित इन्होंने दी बधाई...
2 min read
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Nov 19, 2017

Manushi_Chhillar

Manushi_Chhillar

बॉलीवुड हस्तियों ने मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने पर बधाइयां दी है। मानुषी को बधाई देने वाली नामचीन हस्तियों में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन , पूर्व मिस यूनीवर्स सुष्मिता सेन, पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा , पूर्व मिस एशिया पैसेफिक दीया मिर्जा, अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शामिल हैं।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, 'गर्व और खुशियां। मनीषा छिल्लर ने विश्व में भारत का झंडा फहरा दिया।' सुष्मिता सेन ने कहा, 'भारत ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। इस उपलब्धि के लिए मनीषा छिल्लर को बधाई। जय हिन्द।'
मानुषी से पहले मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'हमारी एक और जीत। मिस वर्ल्ड-2017 मानुषी छिल्लर को बधाई। चीयर्स।'
पूर्व मिस एशिया पैसेफिक दीया मिर्जा ने मानुषी को बधाई देते हुए कहा, 'आपकी सुंदरता और मुस्कराहट की हमेशा जीत हो।'
पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया ने कहा, 'मानुषी को बधाई। आप में विश्व को जीतने की सभी योग्यता है, यह तभी जान गए थे जब हम पहली बार मिले थे।'
मॉडल और अभिनेता रणदीप हुडा ने कहा, 'पहले खेल और अब ग्लैमर में हरियाणवी महिला ने नाम किया। महारी छोरियां छोरों ते कम कती भी ना हैं।'
अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट किया, 'डियर मानुषी छिल्लर, 17 वर्ष बाद मिस वर्ल्ड का ताज भारत लाने पर धन्यवाद। मां को लेकर आपका बेहतरीन जवाब काबिले तारीफ। भारत आपकी प्रतीक्षा में है। जय हो।'
दीपिका पादुकोण ने कहा, 'मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के लिए मानुषी छिल्लर को बधाई। समूचे विश्व में दिलों को जीतें।' मानुषी मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली छठी भारतीय महिला है। इससे पहले रीता फारिया(1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन(1997), युक्ता मुखी(1999) और प्रियंका चोपड़ा(2000) शामिल है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा की मानुषी ने मिस वर्ल्ड 2017 का ताज जीतकर यह प्रतिष्ठित खिताब 17 साल बाद एक बार फिर भारत के नाम किया है। मेडिकल की छात्रा 20 वर्षीय मानुषी ने चीन के सान्या शहर में आयोजित प्रतियोगिता में दुनिया के 108 देशों की सुंदरियों को पछाड़कर यह कामयाबी हासिल की।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग