आपको बता दें कि बॉलीवुड में इन दिनों कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना संक्रमित हो गए हैं, वहीं कई अपने घरों में कैद हैं व लगातार कोरोना वायरस से बचने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले लॉकडाउन के कारण भी लोग पिछले 3 से 4 महीनों से अपने घरों में बंद हैं। इस दौरान उन्हें खुले गगन के तले घूमने की याद भी सताने लगी है। ऐसे ही बिग बॉस 13 कंटेंस्टेंट रश्मि देसाई ने भी सोशल मीडिया पर अपनी लेह वेकेशन की पुरानी फोटो शेयर करते हुए वहां जाने की इच्छा जताई है।