
salman khan gauhar khan
नई दिल्ली: टेलीविजन का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन का आगाज हो चुका है। शो का ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड शनिवार को प्रसारित हुआ। जिसमें कंटेस्टेंट्स ने घर के अंदर एंट्री ली। इस एपिसोड में बिग बॉस के पिछले सीजन के विनर्स भी दिखाए दिए। जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान शामिल थीं। इस दौरान सलमान खान ने तीनों के साथ जमकर मस्ती की।
इस दौरान सलमान खान ने तीनों से सवाल पूछे। सलमान ने हिना से पूछा कि सिद्धार्श शुक्ला और गौहर खान में से किसने पर्सनल रिलेशन अच्छे से हैंडल किए। इस पर हिना ने गौहर का नाम लिया। हिना कहती हैं कि गौहर ने अपने एक दोस्त के लिए शो छोड़ दिया था। बता दें कि हिना उस किस्से की बात कर रही थीं जब गौहर खान ने कुशाल टंडन के लिए बिग बॉस का शो छोड़ दिया था। ऐसे में सलमान खान मजाक करते हुए कहते हैं, 'घर के बाहर भी इन्होंने रिश्ता निभाया है।'
इसके अलावा सलमान खान ने गौहर की टांग खींचते हुए उनके कई पुराने ट्वीट दिखाए जो उन्होंने बिग बॉस 13 के दौरान सिद्धार्श शुक्ला के लिए किए थे। गौहर के इन्हीं ट्वीट्स को सलमान खान ने सिद्धार्थ के सामने पढ़वाए। गौहर ने अपने एक ट्वीट में सिद्धार्थ को लेकर गली का गुंडा, खाने का सलीका नहीं, बात करने की तमीज नहीं, जैसी बातें कही थीं। इस पर गौहर कहती हैं कि उन्हें गालियों से काफी दिक्कत है इसलिए उन्होंने ये ट्वीट किया था। इस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि आपने सुनी थी गालियां? जिस पर गौहर जवाब देती हैं कि सर मैंने एक-एक चीज सुनी थी। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान अपने-अपने सीजन में काफी पॉपुलर हुए थे।
तीनों की पॉपुलैरिटी को देखते हुए 'बिग बॉस 14' में भी उन्हें एंट्री दी गई है। इस बार सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान भी 14 दिन तक शो का हिस्सा बने रहेंगे। तीनों को शो में कुछ जिम्मेदारियां दी गई हैं। 14 दिनों के लिए सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस के घर का बेडरूम का मालिक बनाया गया है। गौहर खान को किचन की मालकिन बनाया है वहीं, पर्सनल सामान की जिम्मेदारी हिना खान को दी गई है।
View this post on InstagramA post shared by Colors TV (@colorstv) on
Published on:
4 Oct 2020, 1:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.